Posts

Showing posts from February, 2021

ज़िन्दगी

कश्मकश, ज़िन्दगी, अजीब शख्स, ज़िन्दगी.. कभी धुआं है, ज़िन्दगी,  कभी है अक्स, ज़िन्दगी.. कभी बवाल, ज़िन्दगी, कभी करार, ज़िन्दगी.. करे सवाल, ज़िन्दगी, रहे सवाल, ज़िन्दगी.. कभी अकेली, ज़िन्दगी, कभी सहेली, ज़िन्दगी.. कभी है  प्यास , ज़िन्दगी, कभी बरसात, ज़िन्दगी.. कभी है ठाठ, ज़िन्दगी, कभी फुटपाथ, ज़िन्दगी.. कभी जवां, है ज़िन्दगी, कभी फ़ना, है ज़िन्दगी.. कभी रुकी, है ज़िन्दगी, कभी रवाँ, है ज़िन्दगी.. पहेली है, ये ज़िन्दगी, तू ही बुझा, ऐ ज़िन्दगी.. उम्मीद पे, मेरी खरी, कभी उतर, ऐ ज़िन्दगी.. - सत्यदेव - मेघ

मेरा भारत

अखंड है, प्रचंड है,  हम सब का तू घमण्ड है.. तू आसमां अनंत है,  हम झूमते विहंग हैं.. तू डोर एक प्रेम की, ये जग तेरी पतंग है.. तेरे ज्ञान की विरासतों पे  विश्व सारा दंग है.. तेरा नाम है उदारता, अध्यात्म तेरा ढंग है.. तू विश्व के इस चित्रपट पे,  खास एक प्रसंग है.. सहे चारों ही दिशा से तूने घात कुछ प्रचंड हैं.. पर गर्व तुझपे है के तू,  बेढंग ना दबंग है.. वर्षों से एकता तेरी,  सम्पूर्ण है अभंग है.. रहते सभी मिलकर यहां, जितने भी सारे खंड हैं.. ऐसा नहीं के सब यहाँ, ठीक है, सुढंग है.. चल रही है आज भी  दरिद्रता से जंग है.. हैवानियत का फिर कभी,  जागता भुजंग है.. हम जानते हैं, ये तेरी महानता का भंग है.. तो उठ ओ देशवासी, इसका  करना कुछ प्रबंध है.. ख़त्म कर इसे अभी,  तेरे मन में जो भी द्वन्द है.. होने न दें, फीका कभी,  ध्वजाओं का जो रंग है.. वतन के कोने कोने में, लगाना राम रंग है.. तू अंग है इस देश का, ये देश तेरे संग है.. - सत्यदेव - मेघ

चल, निभा लेते हैं ये रिश्ते

तेरी मेरी मर्ज़ी से, जुड़े थे ये रिश्ते, अब इस मर्ज़ी के, मोहताज नहीं ये रिश्ते तू मुझसे, या मैं तुझसे, कितना भी झगड़ लूँ, इस तकरार से, नहीं डगमगाते ये रिश्ते, हम दोनों के अहम् की, दीवार, ऊँची है बहोत, इन दीवारों से भी खूब, ऊँचे, हो गए हैं ये रिश्ते.. बात सिर्फ तेरी मेरी, अब रही कहाँ है, इस रिश्ते में से, कई, और बन चुके हैं रिश्ते.. इसी बात पे, मेरे हाथ में अपना हाथ रख दे,  लड़ते झगड़तेे सही, चल निभा लेते हैं ये रिश्ते.. - सत्यदेव - मेघ