Posts

Showing posts from December, 2020

नहीं होना था

तेरी आँखो  में , ऐसा क्या था,  जो मैं नहीं देख पाया,  सब कुछ कितना ख़ूबसूरत था,  बस, वो धोखा, नहीं देख पाया.. उम्र भर साथ चलने की,  हमने कसम खाई थी.. उन कसमों में छुपा झूठ, मैं नहीं देख पाया.. शायद तुम बेवफा नहीं हो,    पर उन गर्दिशों में,  जिसकी तुमसे उम्मीद थी,  वो वफ़ा, मैं नहीं देख पाया.. वो भी एक वक़्त था,  गुज़रते, गुज़र ही गया,  पर तेरा ज़िक्र,  आज भी कर रहा हूँ.. शायद उस दर्द से,  मैं पूरी तरह, उभर नहीं पाया.. Some relationships are 'not' meant to be i.e. not made in heaven. Therefore, they fade out. Sometimes by mutual decision, and sometimes, when one of them backs off. The one who was loyal, does feel betrayed (the poetry is centred around this feeling). But eventually one realizes, that it wasn't meant to be - नहीं होना था. I hope you identified the laughter, hidden in my pain, and the pain, hidden in my laughter :-) A very humble thanks for reading.  - सत्यदेव - मेघ

बज़्म-ए-शाही

इस बज़्म-ए-शाही में, काश, एक झरोंखा, और भी होता..  जिसका रुख़ हमेशा,  उस जहाँ की ओर होता.. जो मुफलिसी की आगोश में, सदियों से जज़्ब है.. इस महल के, मरमरी गलियारे,  काश, उन अंधेरी गलियों तक भी पहुंचते, जहां बेघर बच्चे, किसी की हवस का, आसान सा शिकार हैं बनते.. या, जहां वो कई दिनों की भूख को,  सस्ते, ज़हरीले नशे से हैं बुझाते.. इस बज़्म का हिस्सा, मैं भी हूं, तुम भी हो, तो चलो ये झरोंखा, हम मिल कर बनाएं.. ये रास्ता, हम और तुम, मिल कर बनाएं.. सर्माया-ओ-इफ़लास के फासलों को, जिस हद तक हो सके, उस हद तक मिटाएं.. बज़्म-ए-शाही = बादशाहों के दरबार (I generalized it to: home of the rich, powerful, affluent people to suit my purpose) झरोंखा = window रुख़ = face मुफलिसी = poverty आगोश = lapped  जज़्ब = soaked मरमरी = made from marble गलियारे = corridors बज़्म = assembly, group, party (here, I meant, a group of people, who have the capacity to do their bit for this situation) सर्माया-ओ-इफ़लास = richness and poverty. फासलों = gap, difference, distance There is a huge di...